हल्द्वानी। शहर में घूमने वाले गौवंशीय पशुओं के लिए गौशाला निर्माण का मामला अभी लटका पड़ा है। नगर निगम से टेंडर होने के बावजूद जमीन का प्रकरण सुलझ नहीं पाया है। गौरतलब है कि गौशाला के लिए बरेली रोड क्षेत्र में सरकारी जमीन चिह्नित की गई थी। करीब चार हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली इस जमीन के हिसाब से इस्टीमेट बनाकर टेंडर भी कर दिए गए हैं लेकिन अभी यह जमीन निर्माण के लिए नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। नगर निगम के अफसरों के अनुसार जिला प्रशासन ने गौशाला के लिए उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है। इधर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि इस संबंध में कार्यवाही गतिमान है, जल्द ही मामला गौशाला के लिए जमीन मिल जाएगी।
Related Posts
हल्द्वानी: स्कूटी की डिग्गी में मिली 2 किलो से अधिक चरस, तस्कर गिरफ्तार, इसकी तलाश जारी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में एसओजी और पुलिस ने स्कूटी से चरस की तस्करी करने वाले…
इस विभाग में हड़ताल पर रोक, आदेश जारी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने छह महीने के लिए शिक्षक व कर्मचारियों की…
राज्य कर विभाग की दोहरी कार्यप्रणाली को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने उठाए सवाल
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट व्यापारी शत्रुघ्न पांडे ने राज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली को संदिग्ध करार…
