वन विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के कर्मचारी को 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में आरोपी नवीन नौटियाल, जो वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात है, को शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में रेंजर की पहचान की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *