समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में मोटाहल्दू क्षेत्र के पाड़लीपुर गांव में रहने वाला एक गरीब परिवार अपने घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहा था तभी अचानक से उनके परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया। बीती 5 जून की रात्रि को कैलाश मौर्य के परिवार में नामकरण की खुशियां मनाई जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते उनकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें झोपड़ी के अंदर रखा हुआ धान, गेहूं, कपड़े, मोबाइल, गहने व नगदी आग की भेंट चढ़ गई है। इससे गरीब परिवार के जीवन भर की जोड़ी हुई संपत्ति नष्ट हो गई हैं। अब परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। पीड़ित कैलाश मौर्य ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई थी मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया।
https://youtu.be/CZ2ZfVB4dCg?si=4MvTiY09J4_1km5m
इसके बाद क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे और उनकी ओर से मदद का भरोसा दिलाया गया लेकिन कुछ मदद नहीं हो पाई। अब उसे परिवार के पालन पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि उनकी मदद करें जिससे उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए मजबूर न हो। उसने आर्थिक मदद के लिए अपना विवरण दिया है जो इस प्रकार है। गूगल पे : 9528833972 कैलाश मौर्य, अकाउंट नंबर -76023117497
iFSC code: SBINORRUTGB
खाता धारक का नाम- सर्वेश
बैंक – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक मोटाहल्दू
