हल्द्वानी: आचार संहिता में पोस्टर हटा रही टीम ने यहां से शराब पकड़ी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आचार संहिता के अनुपालन में रविवार को सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट व‌ सहायक अभियंता नगर निगम नवल नौटियाल के नेतृत्व में टीम ने रामपुर रोड में अभियान चलाया। इस दौरान पोस्टर, बैनर व प्रचार सामग्री हटाई गई। टीम ने रामपुर रोड में सुशीला तिवारी अस्पताल के पास लगे फड़ से अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की। सूत्रों के अनुसार यहां अस्पताल के पास लगने वाले ठेले व फड़ों में लंबे समय से शराब बिक रही है। इन लोगों को संरक्षण भी प्राप्त है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *