हल्द्वानी: स्कूल में चल रहा था इस बड़ी पार्टी का काल सेंटर, एआरओ ने थमाया नोटिस

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी: निजी स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा के कॉल सेंटर चलाए जाने की कांग्रेस नेता द्वारा ऑब्जर्वर को की गई शिकायत के बाद सहायक रिटर्निग अधिकारी ने मामले में नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर संबंधित पार्टी के पदाधिकारी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। सहायक रिटर्निग अधिकारी एपी बाजपेयी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि निजी संस्थान में किसी पार्टी विशेष का कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसको लेकर निर्वाचन विभाग की टीम ने जांच करते हुए नोटिस जारी किया है और 48 घंटे में जवाब मांगा है। बताया गया कि एक निजी स्कूल में यह सेंटर चल रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *