हल्द्वानी में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मुखानी थाना क्षेत्र के इन दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किशोरी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।‌
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके पति सेना में हैं। उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी अमित कुमार ने उससे दोस्ती की। जब वह घर पर नहीं थी तो अमित उनके घर आ गया। उसने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। तब से वह ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना रहा है। बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बेटी ने बताया कि अमित अपने दोस्त नीरज टाकुली से भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार नीरज टाकुली ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों युवक यहीं नहीं रुके, वह वीडियो कॉल में उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मुखानी पुलिस के अनुसार अमित और नीरज टाकुली निवासी लालडांठ पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *