खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बता हल्द्वानी के ज्वेलर से मांगी रंगदारी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ज्वेलर्स के पास व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताया है और रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के पटेल चौक के जाने माने ज्वेलर अंकुर अग्रवाल ने पुलिस मे दी तहरीर में कहा है कि बीती तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी गई। सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया। पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *