मोटाहल्दू में कंपनी से लौटी युवती की मौत के मामले में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, हंगामा, यह मांग उठाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के लालकुआं के‌ निकट मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत ईसाई नगर नंबर-एक लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय रिमझिम पुत्री मनोहर लाल की शनिवार दोपहर अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद कंपनी के मुख्य द्वार से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य साथी कर्मचारियों के साथ बस में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी, इसी बीच अचानक चलते-चलते वह बेहोश होकर सड़क पर बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद साथी महिला कर्मचारियों ने उसे संभाला और कंपनी प्रबंधन की मदद से तत्काल डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को युवती के परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। लामाचौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भी मामले में आक्रोश जताया, वे भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *