बेतालघाट में कंबल वितरण के दौरान भगदड़ प्रकरण में पुलिस का कड़ा एक्शन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का तत्काल संज्ञान, अभियोग पंजीकृत*

दिनांक *16.02.2026* को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में *“बाबा हेल्प देम फाउण्डेशन”* के मुख्य आयोजक एवं संस्थापक शीलू कुमार तथा तारा भण्डारी निवासी बेतालघाट द्वारा *“आरम्भ विधानसभा सम्मेलन 2027”* नामक *कार्यक्रम बिना किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय थाना अनुमति के अवैध रूप से आयोजित* किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 6000 अनधिकृत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान लोकगायन सहित *कम्बल वितरण* किया जा रहा था, किन्तु आयोजकों द्वारा *भीड़ नियंत्रण, प्राइवेट सुरक्षा तथा आपातकालीन प्रबंधन के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे।*

कार्यक्रम का संचालन *तारा भण्डारी* द्वारा किया जा रहा था। आयोजक *शीलू कुमार* के साथ *नरेश पाण्डे* व अन्य व्यक्तियों द्वारा *अव्यवस्थित ढंग से कम्बल वितरण किए जाने से भारी भीड़ एक स्थान पर एकत्र* हो गई।

*भीड़ का दबाव बढ़ने पर स्टेडियम की दीवार ढह गई*, जिसके नीचे दबकर *06 लोग घायल* हो गए।

*इस लापरवाही पूर्ण कृत्य से आमजन की जान को खतरे में डालते हुए सरकारी सम्पत्ति को नुकसान* पहुंचाया गया तथा क्षेत्र में *अराजकता की स्थिति उत्पन्न* हुई। सूचना पर स्थानीय *पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का पूर्ण प्रयास* किया गया।

प्रकरण का *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए, वादी *कुन्दन कुमार (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०र०द० अधिकारी, बेतालघाट)* की तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट मे धारा *125(क)(ख)/190/292 बीएनएस* एवं *धारा 3(2) लोक सम्पत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण में विवेचना प्रचलित है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*👉 जनपद पुलिस की अपील:
बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व सक्षम प्रशासनिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें, अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here