प्राइवेट अस्पताल में छात्रसंघ अध्यक्ष से अभद्रता, छात्रों ने काटा हंगामा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दो नहरिया रोड स्थित चंदन अस्पताल में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने दिनभर हंगामा किया। दरअसल, पिछले दिनों एक मरीज को जिंदा होने के बावजूद अस्पताल रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप लगाया कि मामले की शिकायत लेकर पहुंचे एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के साथ अभद्रता की गई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने वाले डॉक्टर को अस्पताल से निष्कासित करने और अस्पताल में अभिषेक के साथ अभद्रता करने वाले शख्स से सार्वजानिक माफी मांगने की मांग कर रहे थे। वहीं, अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ने के बीच पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात संभालने की कोशिश की। पुलिस की मध्यस्तथा में अस्पताल प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत चली लेकिन बात नहीं बनी। छात्रनेता अभद्रता करने वाले शख्स से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *