समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दादा की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजालानगर निवासी 17 वर्षीय मो.फेसल ने मंगलवार की सुबह अपने दादा हुमायूं के बरेली रोड स्थित केजीएन ढाबे के पहली मंजिल पर बने टिन शेड के पंखे पर चादर का फंदा लगा लिया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी गलत हरकत पर दादा ने उसे डांट दिया था। बताया गया कि वह ढाबे में अपने दादा का हाथ बंटाता था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



