हल्द्वानी में बैंक से मोबाइल चुराने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में बीती जून को महबूब आलम निवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने पुलिस को सूचित किया था कि अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल आई फोन बैंक ऑफ बडौदा हल्द्वानी से चोरी कर लिया है। उसके बाद थाना हल्द्वानी पर एफआईआर पंजीकृत की गई। बता दे कि हल्द्वानी क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना के खुलासे हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम बनाने के निर्देश दिए गए। सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व कोतवाल हल्द्वानी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे व बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सुरागरसी की। आज बुधवार 12 जून को चोरी की आरोपी  निशा आर्या निवासी अम्बा कॉलोनी थाना मुखानी को  अम्बा कॉलोनी हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया आई फोन एप्पल बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *