खुद पर गोली चलाने वालों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

सरेआम पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार पुलिस ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं।

बीते दिन पेशी पर लाए गए कुख्यात विनय त्यागी पर की गई फायरिंग में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा और विनय त्यागी के बीच लंबे समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। रुपये मांगने पर विनय त्यागी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी रंजिश के चलते आरोपी सन्नी यादव काफी समय से विनय त्यागी की रेकी कर रहे थे। आरोपियों को सूचना मिली थी कि विनय त्यागी 24 दिसंबर को रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से गोलीकांड को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *