जुआं और सट्टे में लिप्त हल्द्वानी के इस मोहल्ले का अरुण गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

डॉ.मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को जुआं व सट्टे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में वर्कशॉप लाइन में अरुण सागर, निवासी वार्ड नंबर एक गांधीनगर, थाना बनभुलपुरा नैनीताल को मोबाइल में सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में जुआं अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है ।

*गिरफ्तारी टीम –*
*1.* उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
*2.* हेड कानि दिगम्बर सनवाल
*3.* कानि अनिल टम्टा
*4.* कानि युगल मिश्रा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *