बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर सट्टे खिलाते दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध सट्टा/जुआं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार जुआ/सट्टे पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रभारी थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व दबिश की जा रही है।

मामला-1

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान *राजेश गुप्ता निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 45 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹13,950/- बरामद हुई। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 227/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।

मामला-2

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रिजवान निवासी निसाद स्कूल के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹6,770/-बरामद हुई। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 228/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।

पुलिस टीम-1

* अपर निरीक्षक हेमन्त प्रसाद
* कांस्टेबल हरीश रावत
* कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस टीम-2

* अपर निरीक्षक पुष्कर आर्या
* कांस्टेबल लक्ष्मण राम
* कांस्टेबल मोहम्मद अतहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *