समाचार शगुन उत्तराखंड
जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक की अश्लील वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बीती 19 मई को एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल को चैती मेले में उसे पुरानी परिचित महिला द्वारा अपने घर बुलाया गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला ने तीन लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली। उसके बाद भी वह महिला 20 लाख रुपये की मांग करने लगी और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी।



