हवसी रिटायर्ड अफसर ने आठ साल की बच्ची से की छेड़छाड़

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी ने आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ मुखानी क्षेत्र में किराए के घर में रहती है। उसका पति फौैज में है और बच्ची एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। किराए के मकान के बगल में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त गोपाल भोजक (65 वर्ष) रहते हैं। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी। मां घर में काम कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले गोपाल भोजक ने उनकी आठ साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया। कमरे में वह आठ साल की बच्ची केे साथ अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान मां ने अपनी बेटी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर भोजक ने उनकी बेटी को छोड़ दिया। बेटी रोते हुए बाहर आई और पूरी घटना मां को बताई। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के ​खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *