हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन का अभियान, विभिन्न स्थानों से 58 लोगों को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए बीती रात सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर बीती बुधवार की रात कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्रार्न्तगत शराब पीकर अनावश्यक रूप से घूम रहे 58 लोगों को वर्कशॉप लाइन, जगदम्बानगर, पनचक्की चौराहा, क्रियाशाला रोड, कुसुमखेड़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहे के सामने, डिग्री कॉलेज के पीछे दोनहरिया रोड़, चम्बल पुल के पास से हिरासत में लिया गया है। सभी का देर रात खालसा इण्टर कॉलेज में चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *