हल्द्वानी में सनसनीखेज खुलासा: मां के अवैध संबंध बने नाबालिग की हत्या का कारण, पड़ोसी ने उतारा मौत के घाट

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुए किशोर हत्याकांड का आज‌ शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को पड़ोसी ने रंजिश के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 12 सितम्बर को थाना मुखानी को सूचना मिली कि कमलुवागांजा स्टील फैक्ट्री के जंगल में बच्चे का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त बाद में रामाशंकर कश्यप ने अपने पुत्र धर्मेंद्र के रूप में की। 13 सितम्बर को रामाशंकर कश्यप ने थाना मुखानी में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी सत्यवीर, जो पूर्व में उससे रंजिश रखता था, उसी ने उसके बेटे की हत्या कर दी। रामाशंकर ने बताया कि सत्यवीर निवासी दिमना पऊचा, तहसील मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश ने उसके बेटे की 12 सितम्बर की सुबह 7:30 बजे स्टील फैक्ट्री के जंगल में ले जाकर हत्या की। उसके साले सूरज ने सत्यवीर और उनके बेटे को जंगल में जाते हुए देखा था। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना के शीघ्र खुलासे और गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और पाया कि मृतक एक अन्य 8 वर्षीय बच्चे के साथ था, उसने बताया कि सत्यवीर ने उसे धर्मेंद्र को बुलाने के लिए भेजा था। पुलिस ने सत्यवीर को आज शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मृतक की मां के साथ उसके नाजायज संबंध थे, जिससे उसने रंजिश रखी और डर था कि मृतक यह बात किसी को न बता दे। इस वजह से उसने अपने बच्चे के माध्यम से मृतक को जंगल में बुलाया, वहां उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement