हल्द्वानी में मैत्री मैच प्रिंट मीडिया इलेवन ए ने जीता

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा समस्त समाचार पत्रों से जुड़े प्रिंट मीडिया पत्रकार इलेवन की ए और बी टीम के मध्य मैच जी एन जी क्रिकेट एरिना कमलवागांजा में सद्भावना मैच खेला गया, प्रिंट मीडिया इलेवन की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाये सबसे ज्यादा रन महेश धपोला ने 28 रन बनाये, कैलाश बहुगुणा ने 12,भरत ने 14 रन का योगदान दिया। प्रिंट मीडिया बी के लिये संतोष जोशी ने 4 विकेट,अंशुल डांगी -2 विकेट लिये,जबकि गोविंद ने 1 विकेट लिया,जबाब में खेलने उतरी प्रिंट मीडिया इलेवन बी टीम 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी और मैच को 57 रन से मैच हार गई। टीम के लिये मोहन ने 13 रन,राजीव पांडे ने 10 रन,अंशुल डांगी ने 11 रन का योगदान लेकिन अपनी टीम को नही जीता पाये, प्रिंट मीडिया इलेवन ए के लिये अभिषेक सिंह/नवनीत सिंह/प्रदीप बोरा ने 2-2 विकेट लिये जबकि मनोज भट्ट और अरुण मोदी ने 1/1 विकेट लिया। नवनीत सिंह ने दो शानदार कैच लपके। विजेता और उपविजेता को हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने पुरस्कार वितरण किया,मैच के अंपायर हरप्रीत कंबोज ओर मानव यादव थे ,मैच में उद्घोषक कैलाश पाठक थे। इस मौके पर सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,सीएयू के सँयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल, अल्मोडा सचिव हर्ष गोयल,बागेश्वर सचिव रमेश दानु ,कांग्रेस नेता योगेश जोशी,नैनीताल कोषाध्यक्ष कमल पपनै, गोपाल रावत,किशन अनेरिया,लीला कांडपाल,अमित कांडपाल,नवीन टम्टा,जगमोहन बगडवाल,आनंद बिष्ट,निश्चल जोशी, विजय आर्या सहित प्रिंट मीडिया से जुड़े समस्त पत्रकार मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *