ब्रेकिंग न्यूज: भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि होने पर नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम के खिलाफ कार्रवाई, पद से हटाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पु​ष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद आज यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।