उत्तराखंड के इस रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत, यहां से घूमने आए थे पर्यटक

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत घट्टूघाट में एक रिजॉर्ट मालिक की लापरवाही से चार वर्षीय बालक की जान चली गई। एक बच्चे को बेहोशी की हालत में स्विमिंग पुल से बरामद किया गया। बालक को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत ने मृत घोषित कर दिया। रिसोर्ट संचालक की इस लापरवाही पर पुलिस प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र लिखा‌ गया है। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बीती रविवार को प्रियांश निवासी ग्राम रटवाई, थाना रटवाई, जिला झालावांड, राजस्थान अपने परिवार के साथ घुमने ऋषिकेश आये थे। सोमवार को वह परिवार सहित थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घट्टूघाट स्थित रिजार्ट क्रीक में रुके थे। रात्रि करीब 08.30 बजे जब रिजार्ट से जाने के लिये तैयार हुये तो उनका बच्चा अदवय उनके पास नही था। रिजोर्ट में चारों तरफ अंधेरा व झाड़ियां होने के कारण काफी देर ढूंढने के पश्चात अदवय स्विमिंग पुल में बेहोशी की हालत में मिला। जिसके तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्स अस्पताल ले जाया गया। एम्स अस्पताल में डाक्टरों द्वारा अदवय को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि रिसोर्ट के स्वीमिंगपूल में न ही सुरक्षा की व्यवस्था थी और न ही लाइफ गार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *