लद्दाख में हुए टैंक हादसे में उत्तराखंड का लाल शहीद

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क 

लद्दाख में टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई। इन जवानों में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का जवान भूपेंद्र नेगी भी शामिल था। भूपेंद्र नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल के पाबो के बिस्ल्ड गांव के निवासी है। परिवार देहरादून शिमला बाईपास में रहता है।  बताया गया कि भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर कल सोमवार को उनके आवास देहरादून पहुंचेगा। केंद्र शासित लद्दाख में टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना रात एक बजे के करीब चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुई। नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से बाढ़ आ गई। देखते ही देखते नदी के बढ़ते जलस्तर ने आसपास की जगह को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। टैंक भी तेजी के साथ तेज बहाव की चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *