स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित, यह शहर बना नंबर वन, हल्द्वानी व देहरादून नगर निगम को मिली यह रैंक

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित देश के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। इंदौर लगातार आठवीं बार स्वच्छ शहर बना है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेता शहरों और नगर निकायों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजधानी देहरादून नगर निगम को इस बार सर्वेक्षण में 62वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। पिछली बार 56वें स्थान पर रही नगर पालिका इस बार 53वें स्थान पर खिसक गई। हरबर्टपुर अब भी खुले में शौच मुक्त घोषित नहीं हो सकी है और कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार श्रेणी में भी जगह नहीं बना पाई है।

राज्य के अन्य शहरों की स्थिति इस प्रकार रही—

हरिद्वार : 363वीं रैंक

अल्मोड़ा : 907वीं रैंक

हल्द्वानी : 291वीं रैंक

कोटद्वार : 232वीं रैंक

पिथौरागढ़ : 177वीं रैंक

राज्य के लिए राहत भरी खबर यह रही कि लालकुआं नगर निकाय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *