समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में निजी अस्पताल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, लापरवाही और आर्थिक शोषण की शिकायत सामने आने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संयुक्त जांच समिति गठित की है। इसमें एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।



