समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
आयुक्त कुमाऊं मंडल के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लाइन नंबर 07 में अवैध गैस रिफलिंग के संबंध में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 02 दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 केजी से छोटे गैस सिलेंडरो 05 केजी में अवैध रिफिलिंग करना तथा छोटे गैस सिलेंडरो 05 केजी का अवैध कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना vanbhulpura में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत 02 F.I.R दर्ज कराई गई। छापेमारी एवं fir की कार्यवाही पूर्ति निरीक्षक श्री राहुल सिंह डांगी, श्री जगमोहन नेगी, श्री ललित मेर, श्री सुबोध त्रिपाठी एवं श्री गौरव जोशी द्वारा की गई। इस मामले में शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।



