उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, हादसा शनिदेव मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार केयर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश (40) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  घायल महिपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसा रात करीब 11:50 बजे के आसपास हुआ,  कार बहादराबाद की ओर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement