कुमाऊं में यहां प्रशासनिक अफसर की कार पलटी, बाल-बाल बचीं महिला अधिकारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कांडा के चंतोला में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहीं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू नगरकोटी का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार आज शनिवार 27 जुलाई को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चंतोला जा रही थीं। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार चंतोला के पास पहुंची थी कि सड़क पर पलट गई। चालक मदन मोहन ने बताया कि कार का ब्रेक फेल हो गया था। कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, कार सड़क पर पलट गई। कार में अफसर समेत चार लोग सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *