समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बर्थ डे की पार्टी मनाने गए पालीशीट निवासी 21 वर्षीय पुष्कर कोहली पुत्र ललित कोहली की कार से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात वह चलती कार से इतनी तेज गिरा कि उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह दमुवाढूंगा के रहने वाले तीन दोस्तों के साथ रात पार्टी करने गया था। सुबह वह लोगों को दमुवाढूंगा में जमरानी टेंपो स्टेंड के पास गिरा मिला। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। पुष्कर मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का मूल निवासी था। वह हल्द्वानी में प्राइवेट स्कूल की बस में हेल्पर था।
