टांडा जंगल में पलटी स्विफ्ट डिजायर, हाइवे पर लगी भीड़, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामपुर रोड टांडा जंगल में बेलबाबा के पास जानवर को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर पलट गई। हादसे में चालक हरप्रीत सिंह निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर घायल हो गया। वह अकेले हल्द्वानी से घर को जा रहा था। चालक के पिता ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई है। जिसका उपचार फुटेला अस्पताल रुद्रपुर से चल रहा है। वह टैक्सी चालक है और देहरादून से हल्द्वानी की सवारी को छोड़ कर घर लौट रहा था। किसी ने डायल‌ 112 में फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चालक अस्पताल पहुंच गया था। घटना बीते शुक्रवार की देर रात 11 बजे के बाद की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *