रानीबाग में रोडवेज बस के कुचलने से स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे तोड़े

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के निकट रोडवेज की बस में छह साल की मासूम कनक को रौंद दिया। बच्ची रोडवेज बस के आगे फंस गई। बस चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे कुछ आगे तक घसीटा। रौंदने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। उसके साथ दो अन्य बच्ची थी जो किसी तरह बच गई। लोगों ने रोडवेज की बस में पत्थर चला कर शीशे तोड़ दिया। हादसे की वजह से भीमताल मार्ग पर सलड़ी और नैनीताल मार्ग पर ज्योलिकोट तक जाम लग गया। रुद्रपुर डिपो की रोडवेज की यह अनुबंधित बस नैनीताल से 35 यात्रियों को लेकर लौट रही थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *