सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखं

यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला*

*इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया*

*एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई।‌जबकि चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *