सेल्फी लेते वक्त युवक की गिरने से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट ढूंगातोली निवासी 27 वर्षीय प्रकाश टम्टा बीती 18 जनवरी को किसी काम से बाजार गया था। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ रोडवेज बस स्टेशन के पास सेल्फी लेने के दौरान अचानक गिर गया। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर प्रकाश को हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां 20 जनवरी की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *