घर जा रहे युवक की मैक्स के नीचे दबने से मौत, वाहन पलटने से हुआ हादसा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले में धौलछीना दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार की देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे पलट गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया। वाहन के ब्रेक फेल होने से घटना होने का अंदेशा जताया जा रहा है। गुरुवार रात्रि करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह अपनी मैक्स वाहन संख्या यूके 01 टीए 1185 लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा। घर के निकट जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह 23 पुत्र त्रिलोक सिंह भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाल कर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि मोहित वाहन के नीचे दब कर मृतक मोहित कुछ महीने पहले चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था । ग्रामीणों के अनुसार मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति था। उसकी मौत से से परिवार जनों के अलावा ग्रामीणों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मोहित का छोटा भाई कुछ ही समय पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पिताजी दिल्ली प्राइवेट जॉब करते हैं। वाहन के नीचे बुरी तरह से दबे होने के कारण मोहित को बमुश्किल बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। युवा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here