असत्य पर हुई सत्य की जीत, आनंदा एकेडमी में रावण का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आनंदा एकेडमी में रावण के पुतले पर तीर चलाया श्रीराम का रुप धरा बच्चा।

हल्द्वानी के डहरिया स्थित द आनंदा एकेडमी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण का प्रतीकात्मक दहन किया गया।

आनंदा एकेडमी में पुतला जलाते प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट व अन्य।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें सच्चाई, धर्म और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे रामायण के पात्रों जैसे – श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के प्रतीकात्मक रूप में दिखाई दिए।बच्चों के मनमोहक रूप ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा, रावण दहन का शुभ कार्य श्रीश डोभाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका महोदया दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्य माया बिष्ट व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
“रावण दहन से यह संदेश मिलता है कि सत्य की हमेशा जीत होती है और असत्य का अंत निश्चित है। यह पर्व हमें अहंकार छोड़कर सदाचार, सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *