हल्द्वानी में यहां ट्रक से भिड़ी कार, महिला समेत पांच घायल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गौलापार तीनपानी बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। 19 जुलाई शनिवार की सुबह एक ट्रक और कार की मोड़ते समय जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
ट्रक की चपेट में आकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे और लखनऊ निवासी अनक दुबे पुत्र प्रभाशंकर के रूप में हुई है। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement