हल्द्वानी से आगरा जा रही उत्तराखंड व यूपी रोडवेज बसों की भिड़ंत, चालक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी से आगरा जा रही बस हाथरस के पास यूपी रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में हाथरस डिपो के चालक की मौत हो गई जबकि काठगोदाम डिपो का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती बुधवार की रात करीब तीन बजे कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज व हाथरस डिपो की रोड की बसों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में काठगोदाम डिपो की बस के चालक यूनूस खान समेत समेत यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक दीपक कुमार को भी चोटें आई हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

Advertisement


IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement