समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने एमबी पीजी कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इसमें कक्षाओं में स्वच्छता को लेकर कई समस्याओं के समाधान का सुझाव दिया गया है। इसके लिए यह आश्वासन दिलाया गया कि इन सभी समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। कक्षाओं में सफाई हो रही है परंतु जो सीट हैं उनकी धूल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा यतिन पाण्डे के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग की है जल्द से जल्द कक्षाओं की सफाई कराई जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाने हेतु बाध्य होगा। छात्र नेता पांडे ने बताया कि महाविद्यालय में तृतीय वर्ष की परीक्षाएं भी चल रही है और उन्हें खुद अपनी सीट साफ करनी पड़ती है। इस दौरान धीरज बिष्ट, श्रेया पांडे, बॉबी सिंह, हर्षित बिष्ट, मुस्कान भण्डारी, महक भण्डारी, मुस्कान, नितिन पांडे, मनोज फुलारा आदि मौजूद रहे।


