दुखद: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की वाहन से कुचलकर मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले भाजपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। ऊधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा निवासी 48 वर्षीय भोलानाथ शर्मा को धर्मपुर और भूरारानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, भोलानाथ शर्मा 21 नवंबर की शनिवार शाम करीब पांच बजे बिंदुखेड़ा स्थित अपने घर से लालकुआं जाने के लिए पैदल निकले थे। उन्हें ओमेक्स अंडरपास तक पहुंचना था, जहां से वाहन पकड़कर शादी समारोह में जाना था। वह धर्मपुर और भूरारानी के बीच पहुंचे ही थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
भोलानाथ शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में शोक छा गया। विधायक शिव अरोड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने पुलिस से  अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई को कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement