समाचार शगुन उत्तराखंड

अल्मोड़ा शहर में शिखर तिराहे से धारानौला तक ई-रिक्शा संचालन की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में एसडीएम अल्मोड़ा की ओर से आरटीओ को निर्देशित किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कवींद्र पंत ने जनहित में परिवहन आयुक्त से ई-रिक्शा संचालन की अनुमति देने की मांग थी। इस परिवहन आयुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।











