समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित *पहली प्रभात फेरी* आज मंगलवार को प्रातः बड़े ही श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी का शुभारम्भ प्रातः रामलीला ग्राउण्ड, हल्द्वानी से हुआ। “श्री गुरु नानक तेरी जय होवे…” के मधुर शब्द गायन के साथ संगत आगे बढ़ी। प्रभात फेरी *काठगोदाम, चड्ढा बिल्डिंग, कॉलटैक्स* में एकीकृत हुई, जहाँ से संगत शब्द गायन करते हुए, गुरबाणी का पाठ करते हुए *गुरुद्वारा सिंह सभा, काठगोदाम* में पहुँची और वहीं प्रभात फेरी सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण प्रभात फेरी में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित समस्त साध-संगत ने कीर्तन गायन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह प्रभात फेरी का *पुष्प वर्षा* के साथ भव्य स्वागत किया गया। सम्पूर्ण वातावरण गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गुरुमय हो गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा काठगोदाम के मुख्य सेवादार *स. बलजीत सिंह चड्ढा, स. कंवलजीत सिंह उप्पल, स. परविंदर सिंह, स. अमरजीत सिंह, स. गुरजीत सिंह, स. सुरजीत सिंह, स. मालिन कोहली, स. जसप्रीत सिंह, स. जसबीर सिंह गोल्डी, स. गुरविंदर सिंह, स. अमन आनंद, स. नाटी वीर, स. जसपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रभजोत सिंह रिंकल सहित स्त्री सत्संगत से *बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरजीत कौर, बीबी बलजीत कौर, बीबी सतवीर कौर, बीबी रविंदर कौर, बीबी मनमोहन कौर* सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित रही।अंत में हल्द्वानी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादा अमरजीत सिंह आनंद* ने समस्त संगत एवं काठगोदाम कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त किया।इसी क्रम में मीडिया प्रवक्ता *स. हरजीत सिंह चड्ढा* ने बताया कि *कल की दूसरी प्रभात फेरी 18 नवम्बर 2026 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी से गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब, रामपुर रोड के लिए प्रातः 5 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होंने समस्त संगत से समय पर पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की।











