समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट मुख्य बाजार में पलभर में मौत स्कूटी सवार को लील गई। अनियंत्रित होकर स्कूटी गिरने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई।, गेठिया स्थित होटल में कार्यरत साहिल शर्मा (35) शुक्रवार 13 नवंबर की देर शाम ज्योलीकोट मुख्य बाजार में दूध और अन्य सामान खरीदने आया था। खरीदारी करने के बाद वह सामान स्कूटी में रखकर वापस जाने लगा। इसी दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रपटते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे के दौरान साहिल का सिर भी पास की दीवार से जोर से टकरा गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई और वह बेसुध हो गया। उसे निजी वाहन से हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन गंभीर चोट के चलते उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।











