समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड में करीब 23 साल पुराने जेनी दुष्कर्म प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया है। अब तक राजनीतिक बयानबाजी और बच्चे के पितृत्व की डीएनए जांच के सवालों के बीच घिरी रहीं जेनी ने पहली बार अपने साथ हुई कथित घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जबरन हस्ताक्षर कराने जैसे आरोप लगाएं हैं। वहीं इस मामले को पूर्व मंत्री हरक सिंह ने इसे साजिश करार दिया है। वहीं एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।











