पुलिस गश्त की खोली पोल, चौकी से चंद कदम दूर इस आफिस में घुसे चोर, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

हल्द्वानी। तिकोनिया जल संस्थान कार्यालय परिसर में देर रात चोरों ने सेंध लगा दी। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर हाइवे से लगे कार्यालय में रात एक बजे चोर घुस गए। इसने नैनीताल रोड पर पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी है। जल संस्थान परिसर में पेयजल लाइनों और ट्यूबवेल आदि के उपकरण रखे हुए हैं। खुले में रखी गई सामग्री जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की जाती है। बृहस्पतिवार की रात चोर वहां रखे केबल के बंडल से कीमती केबल काटकर ले ही जा रहा था कि सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान ने उसे दबोच लिया। यह देख परिसर से बाहर खड़े उसके साथी वहां से भाग निकले। पकड़े गए चोर को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। संस्थान के स्टोर के जेई भुवन भट्ट ने बताया कि एक चोर भीतर से केबल काटकर बाहर खड़े साथियों को दे रहा था। चोर के दो से तीन साथी बाहर खड़े होने की संभावना जताई गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।