हल्द्वानी के व्यापारी का एक महीने का बिजली बिल 65 लाख आने से उड़े होश, यूपीसीएल से जांच की मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मटर गली के एक व्यापारी के 65 लाख का बिजली का बिल देख होश उड़ गये। छोटी सी दुकान का एक महीने का भारी भरकम बिल आने से व्यापारी परेशान हो गया। मामले से यूपीसीएल के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बताया कि एक महीने पहले ही स्मार्ट मीटर लगाया था। वहीं मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने विभागीय लापरवाही पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। मटर गली के व्यवसायी जसवीर सिंह प्रोपराईटर जस्सी दी लस्सी के पुत्र जसपाल सिंह द्वार आज गुरुवार की सुबह व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली से बात कर आपबीती को विस्तार से बताया कि हमारी दुकान का स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगभग एक महीने का बिल 65 लाख 40 हजार आया है पिछले सभी बिलों की अदायकी समय पर की गई हैं नया बिल आने के बाद पूरा परिवार मानसिक दृष्टि से आहत हुआ है विभाग की लापरवायी से पूरा परिवार दहशत में है। परिवार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है विद्युत बिल को विभाग द्वारा तुरंत और जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि विद्युत विभाग विद्युत के बिलों अदायगी समय से कर सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने विभाग के महाप्रबंधक,कनिष्ठ अभियंता,एसडीओ,विभाग के समस्त अधिकारियों की बैठक कर स्मार्ट मीटर की उच्चस्तरीय जांच  की मांग की है।