समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान खैरना बाजार में भवाली पुलिस की कार्रवाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में *पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र* एवं *क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती अंजना नेगी* के पर्यवेक्षण में तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक *04.11.2026 को *चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम* द्वारा खैरना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07CB 8484 को रोककर चेक किया गया।
वाहन चालक दिल बहादुर उम्र 56 वर्ष, निवासी अलीगढ़, तहसील यूनियारा, जनपद टोंक, राजस्थान (हाल निवासी चंद्रबनी, छोला, मोहब्बेवाला, देहरादून) को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
पुलिस टीम द्वारा उक्त चालक को गिरफ्तार कर वाहन को *मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज* किया गया।
*पुलिस टीम*
*1.* श्री प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली।
*2.* उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, चौकी प्रभारी खैरना।
*3.* कांस्टेबल रमेश कुमार।
*4.* पीआरडी धर्मेंद्र कुमार।
*5.* पीआरडी सुरेश कुमार।
