जिला अस्पताल के क्लर्क की स्कूटी नदी से बरामद, तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

बागेश्वर जिले में सोमवार को सरकारी क्लर्क की स्कूटी गोमती नदी के पास मिलने हड़कंप मच गया। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत अंतर्गत ग्राम एराड़ पंतकोटली निवासी मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा बागेश्वर जिला चिकित्सालय में मृतक आश्रित कोटे से क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में अड़ौली में किराए के कमरे में रहते हैं। बीती देर शाम से वह अचानक गायब बताए जा रहे हैं। उनकी स्कूटी द्यांगण-नदीगांव बाईपास के पास गोमती नदी के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों और पुलिस की ओर से उनकी सघन तलाश की जा रही है।