समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के प्रीत विहार में एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ कमरे में मिलने से हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान युवक को पीटने का भी आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और युवक को भीड़ से बचाकर रंपुरा चौकी लाया गया। मंगलवार की शाम एक कमरे में युवक और युवती के बंद होने की सूचना के बाद लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी वहां बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा नहीं खुलने पर लोग हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर दोनों को बाहर बुलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक को पीट दिया। पूछताछ में युवती ने खुद को किच्छा निवासी और युवक ने अपना नाम नावेद बताया। लोगों का कहना है कि युवक कई दिनों से युवती के साथ रह रहा था और उसने पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था।
