बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे 29.984 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 79.692 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।