रोडवेज कर्मचारियों ने सितंबर में भी जुलाई और अगस्त का वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारियों ने सितंबर में भी जुलाई और अगस्त का वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया
हल्द्वानी बस अड्डे में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में मौजूद कर्मचारी।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी की मासिक बैठक शनिवार को शाखा अध्यक्ष कौशल किशोर जोशी की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन शाखा मंत्री दिनेश चंद्र भंडारी द्वारा किया गया। वार्ता में पूर्व में प्रेषित आंदोलनात्मक नोटिस के संबंध में विचार विमर्श होने के उपरांत सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी से वार्ता के जाने पर सहमति बनी साथ ही माह जुलाई अगस्त का वेतन न मिलने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के विपरीत चालक परिचालकों को मिलने वाले शेड्यूल के डीआर को समाप्त किए जाने का भी कड़ा विरोध किया गया। साथ ही मार्ग में चलने वाले शेड्यूल के वाहनों का चालान होने पर चालकों को यथा समय सूचना न दिए जाने पर भी गहरा आक्रोश प्रकट किया गया और हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर के चारों ओर फैली गंदगी पर ध्यान न देने पर रोष जताया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री उमेश चंद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, केएन तिवारी, भास्कर मिश्रा राजीव भट्ट पंकज पुरी चंदन डंगवाल आनंदी शुक्ल कविता जोशी करण कुमार सवाब अली मोहित बिष्ट अनिल डालाकोटि नीम डालाकोटी भास्कर चंद्र सुभाष पांडे बृजेश परिहार कैलाश मठपाल करण कुमार आदि मौजूद रहे।